सहरसा, अगस्त 30 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। 216 फीट विशाल कांवर पदयात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम आलोक राय के निर्देश पर सिमरीबख्तियारपुर उच्च विद्यालय मैदान की युद्धस्तर पर सफाई शुरू कर दी गई है। नगर परिषद के कर्मियों की मौजूदगी में मैदान से गंदगी और झाड़ियों को हटाया जा रहा है। मैदान को कांवरियों के रात्रि विश्राम और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा रहा है। मैदान के आसपास टूटे नाले के ढक्कनों की भी मरम्मत कराई जाएगी, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो। नगर परिषद कर्मी हसनैन मोहसिन की मौजूदगी में सफाईकर्मी व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटे हैं। डाक कांवरिया संघ के तत्वावधान में कांवरिया तीन सितंबर को मुंगेर के राजघाट के लिए रवाना होंगे। चार सि...