सहरसा, सितम्बर 4 -- Saharsa News: सौरबाजार। बैजनाथपुर पुलिस ने विभिन्न कांडों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 110/26 में स्मैक कारोबार के आरोप में प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं कांड संख्या 162/26 में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी के आरोप में किसमनु कुमार तथा कांड संख्या 164/26 में मोटर चोरी के आरोप में आदित्य कुमार उर्फ नारद कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि विभिन्न कांडों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...