Saharsa News: लोजपा के युवा नेता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
सहरसा, जुलाई 18 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक समीप गुरुवार की रात पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर हीं मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर निगम वार्ड 40 सराही निवासी 34 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में बाइक सवार एक दूसरा युवक भी जख्मी हो गया। लेकिन हादसे के बाद से उसका पता नहीं चला। शुक्रवार को खोजबीन के दौरान पता चला की दूसरा जख्मी युवक सदर अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस से मामले की सही जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।मृतक अमन लोजपा आर सहरसा जिला संसदीय बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष था और बीते कुछ महीनों से दूध कारोबार कर रहा था। मृतकबकाया राशि लेने के लिए निकला था। इसी दौरान परिजनों को रात करीब साढ़े दस बजे अमन के पंचवटी चौक समीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.