सहरसा, नवम्बर 3 -- Saharsa News: सहरसा, ज्ञानमूर्ति। लोगों को पानी फल सिंघाड़ा खाने में खूब पसंद आ रहा है। छठ पूजा में सूप पर भी पानी फल चढ़ाया जाता है। जिले के कई क्षेत्र स्थित जलजमाव वाले खेतों में बड़े पैमाने पर पानी फल सिंघाड़ा की खेती होती है। इस बार भी अच्छी पैदावार होने से सिंघाड़ा की बिक्री शुरू है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में सिमरी बख्तियारपुर, महिषी नवहट्टा सहित अन्य क्षेत्रों में पानी फल की खेती होती है। लगभग 50 एकड़ से अधिक जलजमाव वाले खेत में किसान पानी फल लगाते हैं। हालांकि कृषि विभाग द्वारा पानी फल के लिए कोई योजना नहीं है। सिमरी बख्तियारपुर के चपराव, अंधरी सहित अन्य जगहों स्थित सड़क किनारे कई महिला पुरुष पानी फल का ढेर लगाकर बैठे रहते हैं। सड़क किनारे बिक्री के लिए रखे पानी फल को देख आते जाते लोगों को खूब भाता है और लोग ...