Saharsa News: लोक अदालत में हों उपस्थित, आदेश
सहरसा, जुलाई 7 -- Saharsa News: सहरसा। स्थाई लोक अदालत की पीठ ने सत्तरकटैया बीडीओ को 21 जुलाई को स्थाई लोक अदालत में जवाब के साथ तलब किया है । यह मामला दौरमा वार्ड 3 की रहने वाली गुंजन देवी ने का है । आवेदिका ने बीडीओ के साथ ओकाही पंचायत के मुखिया पर भी आरोप लगाया है कि प्रधान मंत्री आवास योजना में उसका नाम दर्ज नही किया गया है जबकि वह अनुसूचित जाति की अंतोदय कार्डधारी एक गरीब महिला है स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह सदस्य विकास रंजन दफ्तुआर एवं मनोज प्रसाद ने मामले में संज्ञान लेते हुए बीडीओ को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी किया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.