सहरसा, अगस्त 21 -- Saharsa News: सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार वार्ड 11 में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जेवर-पैसे ले जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित परिवार ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से परिवारिक विवाद चल रहा था। मामले में पवन कुमार ठाकुर ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने आवास पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पोखरभिडा निवासी रंजीत कुमार झा, उसका छोटा भाई जितेन्द्र कुमार झा दर्जन अज्ञात साथ आया और छोटी बहु के कमरे में घुसकर द जेवरात व रूपये वाला बैग लेकर भाग गया। पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...