Saharsa News: लापता सगी बहनों का नहीं मिला सुराग
सहरसा, जुलाई 27 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला वार्ड-17 से लापता दो सगी बहनों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। बच्चियों की सकुशल बरामदगी को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें पुलिस के वरीय अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई तेज कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि हस्सान आलम, वार्ड पार्षद मोजहिर आलम, वेचन राम, अमित भगत सहित अन्य लोग एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर से मिले और सभी पहलुओं पर गहन जांच कर दोनों बच्चियों को जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Saharsa News: शृंगार का सामान लेने के लिए निकलीं दो सगी बहनें लापता एसडीपीओ ने बताया कि पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.