सहरसा, अगस्त 14 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों से सबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।आयुक्त ने कोसी प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार की अध्यक्षता में सहरसा प्रेक्षागृह में नीलाम पत्र वादों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल जिले के जिलाधिकारी सहित तीनों जिले के पुलिस अधीक्षक व तीनों जिलों के नीलाम पत्र पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान तीनों जिलों में लंबित नीलाम पत्र वादों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।कोसी आयुक्त ने लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन पर विशेष जोर दिया ।उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक सप्ताह कम से कम दो दिन नीलाम पत्र न्यायालय से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए निर्धारित करें और ल...