Saharsa News: रोटावेटर से कुचलकर मासूम की गयी जान
सहरसा, नवम्बर 28 -- Saharsa News: सोनवर्षाराज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा गांव में शुक्रवार शाम खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर से कुचलकर छह वर्षीय बच्चे अन्नू कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी दिलीप मेहता अपने स्वराज ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी रामप्रवेश मेहता का छोटा पुत्र अन्नू कुमार ट्रैक्टर पर बैठा था। अचानक वह नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।बताया जाता है कि चालक को घटना की जानकारी नहीं हुई और वह आगे भी खेत की जुताई करता रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: रोटावेटर से कुचलकर छह वर्षीय मासूम की मौत बाद में लोगों ने बच्चे का शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.