Saharsa News: रेल ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
सहरसा, जुलाई 10 -- Saharsa News: सलखुआ। सहरसा-मानसी रेलखंड पर कोपरिया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक के आगे पोल संख्या-13सी के पास शनिवार अहले सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सलखुआ तिरासी वार्ड संख्या-5 निवासी संजय चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक तौर पर युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों ने बताया कि साजन कुमार शुक्रवार सुबह घर से शौच के लिए निकला था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सलखुआ थाना पुलिस ने मानसी जीआरपी को सूचना देकर शव को पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.