सहरसा, नवम्बर 3 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। भू-अभिलेख में सुधार और नक्शा परिवर्तन के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत लेता सर्वे अमीन को निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बरैठ पंचायत के अमीन को उसके मंगवार स्थित आवास सह कार्यालय से शनिवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया । निगरानी डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बताया गया कि सर्वे अमीन दीपक राज के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता बसनही थाना क्षेत्र के नौनैती निवासी प्रभात कुमार ने अपनी 480 डिसमिल जमीन के सुधार और नक्शा परिवर्तन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन दिया था। विशेष सर्वे अमीन दीपक राज ने इस काम को करने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित प्रभात कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन किया ...