सहरसा, सितम्बर 19 -- Saharsa News: सहरसा,हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम के रिफ्यूजी चौक से कहरा ब्लॉक सहित सर्वा ढ़ाला होते मधेपुरा या सोनवर्षा सिमरी बख्तियारपुर सहित अन्य जगहों पर जाने वाली मुख्य सड़क पर बीएसएनएल टावर समीप जलजमाव से आजिज लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। चार घंटे से अधिक समय तक स्थानीय लोगों द्वारा जलजमाव सड़क पर बांस बल्ला लगाकर कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सड़क जाम कर प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर नगर निगम के कर्मी सहित आरसीडी के अभियंता मौके पर पहुंचे। अभियंता द्वारा जल्द ही सड़क निर्माण का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटा। इस मुख्य बायपास सड़क में बीएसएनएल टावर समीप महीनों से जलजमाव लगा हुआ है। जिससे सड़क में कई जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गये है। कई फीट जलजमाव से सड़क ...