Saharsa News: राहत: लगातार हुई बारिश से खेतों में धान रोपनी की गति हुई तेज
सहरसा, जुलाई 20 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में इस बार लगातार हल्की से मध्यम हो रही बारिश से पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष भी धान की अच्छी पैदावार को लेकर किसान अपने खेत में धान रोपनी में जुटे हुए हैं। जिले में लक्ष्य के विरूद्ध लगभग , 86 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है। जिले में इस बार 76 हजार 356 हेक्टेयर में धान रोपनी का लक्ष्य है। कोसी इलाके में अधिकतर किसान देर से ही धान रोपनी करते हैं। कृषि विभाग के अनुसार 10 अगस्त तक धान रोपनी कार्य चलने की संभावना है। इस बार जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में सबसे अधिक धान रोपनी का लक्ष्य है। इसके बाद महिषी और सौरबाजार में धान की खेती होगी। जिला कृषि विभाग के सूची अनुसार सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में 10636 हेक्टेयर में लक्ष्य के विरूद्ध 9354 हेक्टेयर में धान रोपनी हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.