सहरसा, जुलाई 8 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के रानीबाग रेलवे ढाला पर प्रतिदिन लगने वाला जाम लोगों के लिए गंभीर परेशानी बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेन के कोपरिया या सोनबरसा कचहरी स्टेशन पहुंचने से पहले ही रेलवे ढाला का बैरियर बंद कर दिया जाता है। इसके बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जो कई बार करीब एक किलोमीटर तक पहुंच जाती है। जाम की मुख्य वजह भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क किनारे बढ़ता अतिक्रमण बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: रानीबाग रेलवे ढाला पर रोजाना जाम, लोगों का सब्र टूटने लगाजाम के कारण संकरी सड़क पर ट्रकों के फंसने से छोटे वाहन, स्कूली बच्चे, मरीज और पैदल यात्री भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं। रविवार को यह समस्या उस समय फिर चर्चा में आई, जब दि...