Saharsa News: रानीबाग आरओबी में तेजी चढ़ाया जा रहा स्टील गर्डर
सहरसा, अगस्त 28 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर के रानीबाग रेलवे ढाला के उत्तर निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का काम लंबे समय से बंद रहने के बाद एक बार फिर गति पकड़ने लगा है। निर्माण स्थल पर भारी क्रेन की मदद से तैयार किए जा चुके पिलरों पर स्टील गर्डर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य में आई इस तेजी से स्थानीय लोगों में आरओबी के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। रानीबाग रेलवे ढाला सिमरी बख्तियारपुर शहर के प्रमुख आवागमन मार्गों में शामिल है। रेलवे फाटक बंद होने के कारण यहां अक्सर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। लोगों का कहना है आरओबी का निर्माण पूरा होने से रानीबाग रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। लंबे इंतजार के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.