Saharsa News: रसोईघर में बोरे से मिली 89 बोतल शराब
सहरसा, अगस्त 12 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के विराटपुर पंचायत स्थित पेंता के बंद पड़े जर्जर आंगनबाड़ी भवन में मंगलवार को जांच के दौरान अंग्रेजी शराब बरामद होने से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आंगनबाड़ी भवनों के निरीक्षण के लिए सीडीपीओ प्रभा रानी, कनीय अभियंता मणिकांत कुमार, प्रखंड समन्वयक घनश्याम पंडित सहित अन्य कर्मियों की टीम पहुंची थी। मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। भवन लंबे समय से बंद रहने के कारण अधिकारियों ने ताला तोड़कर निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में रखे एक बोरे की तलाशी ली गई। उसमें छिपाकर रखी रॉयल मेंशन विदेशी शराब की 180 एमएल की 82 बोतल और एम्पेरियर ब्लू की 375 एमएल की सात बोतल बरामद हुई। शराब मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.