Saharsa News: युवक को बांधकर पीटने का आरोप
सहरसा, सितम्बर 3 -- Saharsa News: नवहट्टा। प्रखंड की शाहपुर पंचायत में एक युवक को कथित तौर पर बांधकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में फेकराही निवासी अंजार खां ने कोसी डीआईजी को आवेदन देकर अपने पुत्र औजेफा खां के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में अंजार खां ने आरोप लगाया है कि शाहपुर में कुछ लोगों ने उनके पुत्र को बांध दिया और उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं शाहपुर के ग्रामीणों का कहना है कि युवक देर रात कथित रूप से से एक घर में घुस गया था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.