Saharsa News: युवक को पिलाया जहरीला पदार्थ
सहरसा, जुलाई 15 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपु। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को फोन कर घर से बुलाने, उसके साथ मारपीट करने तथा जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महखड़ वार्ड संख्या-8 निवासी गोपाल साह के 28 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर सुनियोजित हमला कर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि कॉल डिटेल समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.