Saharsa News: मौसम में ली करवट, सुबह और रात में बढ़ने लगी ठंड
सहरसा, अक्टूबर 25 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और रात में गुनगुना ठंड लगने लगा है। इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को 21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग द्वारा आंंधी बारिश की संभावना जताई जा रही है। रविवार को भी सुबह में हल्की ठंड जैसा मौसम रहा लेकिन दिनभर धूप खिली रही। लेकिन सूर्य में ताप कम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग द्वारा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के दौरान वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि, अति भारी वर्षा, मेघगर्जन, वजपात एवं 40-50 कि. मी./घंटा की गति से सतही हवा चलने की चेतावनी जारी की है इस अवधि में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानी पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.