Saharsa News: मोटरकोच में आग लगने से मची रही अफरातफरी
सहरसा, अगस्त 4 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सोमवार की अहले सुबह जब लोग गहरी नींद में थे, तब सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन और उसके आसपास का क्षेत्र धुआं-धुआं दिख रहा था। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन(63344) के मोटरकोच से आग की तेज लपटें निकलती नजर आ रही थी। बोगी में बैठे या सोये यात्री भागते या कूदते नजर आ रहे थे। उनकी आंखों में दहशत साफ नजर आ रहा था और यही कारण रहा कि ट्रेन में छूट गए सामान नहीं अपने जान की उन्हें फिक्र थी। आखिर हो भी क्यों नहीं आग के विकराल रूप ने मोटरकोच को जलाकर खाक करने के साथ टेढ़ा भी कर दिया था। अगर बोगी में कोई यात्री रह जाते तो बड़ा हादसे का गवाह सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन बनता। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उस पर काबू पाने में करीब ढाई घंटे लग गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.