सहरसा, जुलाई 8 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार देर रात नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित देहद मोड़ के समीप चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार दक्षिण टोला निवासी दुकानदार अमन कुमार की पान दुकान का ऊपर लगा चदरा उखाड़कर चोर अंदर घुस गए। बदमाश दुकान से करीब 15 हजार रुपये नकद, रजनीगंधा, सिगरेट समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कुल लगभग 25 हजार रुपये की क्षति होने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सोनवर्षाराज मुख्य बाजार में एक रात, तीन दुकानों पर चोरों का धावा इसके अलावा चोरों ने पास की दो मिठाई दुकानों में भी हाथ साफ किया। एक दुकान से मामूली सामान, जबकि दूसरी दुकान स...