सहरसा, अक्टूबर 17 -- अष्टमी व्रत और दुर्गा पूजा के अनुष्ठान Saharsa News: सहरसा। पंचांग के अनुसार रविवार को अष्टमी का व्रत रखा जाएगा और सोमवार को व्रत का पारण किया जाएगा। जो लोग सप्तमी का व्रत करते हैं और अष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं वो लोग सोमवार को उदयातिथि में कन्या पूजन करेंगे। जो लोग अष्टमी का व्रत करते हैं, वो लोग मंगलवार को पारण करेंगे और मंगलवार को ही कन्या पूजन करेंगे। मंगलवार को नवमी पूजा का सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे इस दिन कन्या पूजन होगा। मिथिला पंचांग के अनुसार तिथियों में फेरबदल के कारण इस बार अष्टमी व्रत 18 अक्टूबर रविवार को रखा जाएगा। इसी दिन महिलाएं डलिया और खोइंछा भरेंगी। 19 अक्टूबर सोमवार को सुबह 8:04 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसलिए सुबह 8.04 मिनट तक कन्या पूजन होगा। 20 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 9:46 बजे तक ...