Saharsa News: मालगोदाम रोड की मिठाई दुकान में चोरी
सहरसा, अक्टूबर 6 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियापुर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित हरेवा स्वीट्स में सोमवार देर रात चोर वेंटिलेटर के रास्ते घुस गया और गल्ले का ताला खोलकर नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी के बाद उसने सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया, लेकिन इससे पहले उसकी गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं। दुकान संचालक जुगेश्वर साह के पुत्र धीरज कुमार सोमवार शाम दुकान बंद कर पीछे स्थित घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर गल्ले का ताला खुला मिला और नकदी गायब थी। जांच में वेंटिलेटर के रास्ते चोर के प्रवेश करने की बात सामने आई। धीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भी दुकान में चोरी हुई थी। कुछ ही दिनों में दोबारा चोरी होने से आसपास के दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.