सहरसा, अगस्त 21 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज। स्थानीय थाना क्षेत्र की विराटपुर पंचायत अंतर्गत जलसीमा गांव में हथियार के बल पर मारपीट और गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित जलसीमा निवासी रूपन राम ने सोनवर्षा राज थाना में आवेदन देकर गांव के ही बीरवल राम, राजा राम, सोचो राम सहित अन्य अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार बुधवार को रूपन राम के पुत्र सोनू कुमार की आरोपित पक्ष के लोगों के साथ कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने मध्यस्थता कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद देर रात सभी आरोपित एकजुट होकर हथियार के साथ पीड़ित के दरवाजे पर पहुंचे। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...