Saharsa News: मानक अनुसार लाउडस्पीकर बजाएं
सहरसा, अक्टूबर 9 -- Saharsa News: सलखुआ। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कबीरा-धाप बाजार स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। चिरैया थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार तांती ने सभी कमेटियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी, अग्निशमन यंत्र और स्वयंसेवकों की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा और केवल निर्धारित ध्वनि सीमा में ही लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति होगी। मौके पर रामभरोस महतो, उपेंद्र महतो, रामदेव महतो, मेलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, अरविंद चौधरी, श्रवदेव महतो, पांडव यादव, अरविंद कुमार महतो, निक्सन शर्मा, ध्रुव कुमार व अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: किसी भी प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.