Saharsa News: मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना को भीड़
सहरसा, अक्टूबर 18 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।नगर परिषद के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर और पुरानी बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर नवरात्र को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। यह भी पढ़ें- Munger News: मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना को मंदिरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.