Saharsa News: मांगों को लेकर अड़े हैं सफाईकर्मी
सहरसा, अगस्त 9 -- Saharsa News: सहरसा, संवाद सूत्र। लंबित मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई कार्य ठप रहने से थाना चौक, गांधी पथ, सराही, सुभाष चौक, पूरब बाजार और डीबी रोड सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर कचरे का अंबार लगा रहा। सड़कों पर बिखरे कचरे से राहगीरों को परेशानी हुई। वहीं, गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। हड़ताली कर्मियों ने कहा कि 14 मई को नगर आयुक्त के साथ हुए समझौते में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक मांगों को पूरी तरह लागू नहीं किया गया। कर्मियों ने छह वर्षों की अंतर राशि, सातवें वेतनमान और एसीपी का लाभ देने की मांग की। उन्होंने सफाई कर्मियों के नाम पर राशि उठाव करने वाले सौ से अधिक फर्जी कर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की। एनज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.