Saharsa News: महिला पुलिसकर्मी की हो थाना में तैनाती
सहरसा, नवम्बर 29 -- Saharsa News: सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी दियारा स्थित चिरैया थाना का रविवार को पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित कांडों और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, हाजत और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने थानाध्यक्ष को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराधियों पर नजर रखने और क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। शराब तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसपी ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद सहित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने थाना में महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की मांग करते हुए कहा कि इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.