सहरसा, जुलाई 10 -- Saharsa News: कहरा। बनगांव थाना से महज 200 फीट दूर स्थित महावीर मंदिर के मुख्य द्वार पर लगी दो पीतल की घंटियां बुधवार रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना के बाद स्थानीय पुजारी और श्रद्धालुओं ने बनगांव थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि चार-पांच दिन पहले नगर पंचायत के वार्ड-8 स्थित कामत टोला के समीप महावीर मंदिर से भी दो घंटियां चोरी हुई थीं, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। आवेदन मिलने के बाद बनगांव पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की पहचान और चोरी गई घंटियों की बरामदगी के लिए जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...