Saharsa News: मवेशी को लेकर हुआ विवाद, महिला घायल
सहरसा, जुलाई 15 -- Saharsa News: सलखुआ। थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव में रास्ते पर बंधे मवेशी को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। घायल अनुसूइया देवी (35), पति अनिल यादव के परिजनों के अनुसार, गांव के कुलेश यादव रास्ते से गुजरते समय गिर पड़े, जिसके बाद उन्होंने मवेशी बांधने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि कुलेश यादव, गमगम देवी और संगीता देवी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर महिला को घायल कर दिया। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: डायन का आरोप लगाकर किया जानलेवा हमला, दो गंभीर लोग रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.