सहरसा, जुलाई 20 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के रिफ्यूजी कालोनी बैरियर स्थित निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान नौ वर्षीय काजल कुमारी की मौत हो गई। मृतक के पिता महिषी थाना क्षेत्र के नवटोलिया झाडा वार्ड सात गंगा राम मुखिया ने बताया कि वह अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए बीते 18 जुलाई की दोपहर एक बजे रिफ्यूजी कालोनी बैरियर समीप एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया । जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम पांच बजे उसकी मौत हो गई। परिजन के द्वारा बताया गया की ब्रेन में पानी जमा था। निजी क्लिनिक के चिकिसक ने आश्वासन दिया की ब्रेन से पानी निकाल देंगे। बाहर के डॉक्टर को बुलाकर इलाज करवाया जाएगा। बाहर से डॉक्टर को बुलाया गया। जहां सोमवार की शाम इलाज के दोरान मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा किया। जिसके ...