Saharsa News: मटेश्वर धाम में अरघा से होगा जलाभिषेक, बढ़ेगी सुरक्षा
सहरसा, अगस्त 14 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी पर कांठो स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछली सोमवारी में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर तीसरी सोमवारी से मंदिर में अरघा लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे श्रद्धालुओं को नियंत्रित तरीके से जलाभिषेक कराने और भीड़ प्रबंधन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
तैयारियों का निरीक्षण गुरुवार शाम जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बाबा मटेश्वर धाम पहुंचकर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के प्रवेश-निकास, जलाभिषेक, कतार व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। पदाधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.