सहरसा, जुलाई 11 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव स्थित कोने नदी में शुक्रवार की सुबह डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सहरसा भेज दिया।मृतक की पहचान सरबेला पंचायत के कासिमपुर गांव निवासी बेचो मुखिया के 23 वर्षीय पुत्र बुधन मुखिया के रूप में हुई है। परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार, बुधन शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था। वह नवटोलिया गांव स्थित कोने नदी में मछली पकड़ रहा था, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में घर से 30 किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी में युवक का मिला शव काफी देर तक घर नही...