Saharsa News: मखाना,मक्का और दूध आधारित उद्योग लगाने को करें निवेश
सहरसा, नवम्बर 28 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मखाना, मक्का और दूध की उत्पादन प्रचुर मात्रा में होती है। इस पर आधारित उद्योग के लिए निवेश करें, यह उद्यमी, किसान और स्थानीय लोग सबके लिए फायदेमंद होगा। संवाद कार्यक्रम के दौरान डीएम दीपेश कुमार ने जिले के उद्यमियों और उनके प्रतिनिधियों से यह अपील की। विकास भवन सभागार में उद्यमी संवाद का आयोजन उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार के निर्देश पर आयोजित हुआ था। संवाद कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि जिले में कोसी नदी और उसकी सहायक नदियों के होने के कारण पर्याप्त मात्रा में जल भी उपलब्ध है। इस कारण जल प्रयुक्त इथेनॉल, कपड़ा, कोल्ड ड्रिंक जैसे उद्यम की भी यहां संभावना है। उसमें भी निवेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत राज्य के उद्यम व उत्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.