सहरसा, अक्टूबर 15 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। पवित्र मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा की यात्रा पर जाने वाले जायरीनों की विदाई के लिए गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धर्मगुरुओं, गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दर्जनों जायरीन पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन से पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए। उनकी सकुशल यात्रा, देश की तरक्की, अमन-चैन और पूरी उम्मत की सलामती के लिए सामूहिक दुआएं मांगी गईं। गुरुवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर सामूहिक दुआ का आयोजन हुआ। विभिन्न गांवों से पहुंचे जायरीनों को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। दुआ के दौरान जायरीनों की सलामती, उनके परिवारों की खुशहाली, देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और समाज में अमन-चैन कायम रहने की कामना की गई। पू...