Saharsa News: मकान से गिरकर मजदूर की गयी जान
सहरसा, अक्टूबर 29 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। तमिलनाडु में मजदूरी करने गये बबलू सिन्हा की काम करने के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद गुरुवार को मृतक का शव सदर थाना क्षेत्र के रामफल टोला स्थित घर पर पहुंचा। शव को देखते हीं माहौल गमगीन हो गया। पति की मौत की खबर सुनकर गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हो गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। जिसके मौत से उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शव के साथ पहुंचे और उसके साथ काम करने वाले कहरा निवासी रंजीत दास ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के रामफल टोला वार्ड 12 निवासी बब्लू सिन्हा तमिलनाडु के अदीरमपटनम में मजदूरी करता था। काम के दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण वह दो मंजिला इमारत से सीधे नीचे गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.