Saharsa News: मंदिर से पीतल की घंटी चोरी, ग्रामीणों में चिंता
सहरसा, सितम्बर 30 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पंचगछिया पंचायत के दुर्गापुर टोला स्थित लालन हंसकुटी मंदिर परिसर से अज्ञात चोर ने पीतल की घंटी चोरी कर ली। बताया जाता है कि बाबा भोलेनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर काफी समय से बड़ी पीतल की घंटी लगी थी। मंगलवार को घंटी गायब मिली। मंदिर परिसर से घंटी चोरी होने की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता और चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई है। लोगों ने पंचायत के मुखिया रौशन कुमार सिंह से नशामुक्ति अभियान चलाने तथा बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी से मामले में पहल कर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मंदिर से पीतल की घंटी चोरी, ग्रामीणों में चिंता यह भी पढ़ें- Katihar News: ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.