Saharsa News: मंदिर परिसर के समीप ट्रांसफार्मर से बना खतरा
सहरसा, जुलाई 5 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर के ठीक सामने लगा बिजली का ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने और जन सुरक्षा के मद्देनजर दुर्गा पूजा समिति ने बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता (जूनियर इंजीनियर) को आवेदन देकर इस ट्रांसफार्मर को तत्काल प्रभाव से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है। दुर्गा पूजा समिति, सिमरी बख्तियारपुर के अध्यक्ष मंटू कुमार ने पत्र के माध्यम से विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि मंदिर मुख्य बाजार में स्थित होने के कारण यहां हर पर्व पर मेले जैसा माहौल रहता है।विशेषकर त्योहारों के समय यहां अत्यधिक भीड़ होती है, जिसमें ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.