सहरसा, सितम्बर 30 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मंदिर परिसरों से पीतल की घंटियां चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। चोरों ने ब्रह्मस्थान बिहरा, लालन हंसकुटी पंचगछिया और शनि मंदिर पटोरी से घंटियां चोरी कर ली हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।लोगों का कहना है कि मंदिर परिसरों में चोरी की घटनाएं बढ़ने से श्रद्धालुओं में चिंता है। क्षेत्र के लोगों ने बिहरा थाना पुलिस से चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने और चोरी गई घंटियों को बरामद करने की मांग की है। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मंदिर से घंटियां चोरी होने की जानकारी मिली है। यह भी पढ़ें- Saharsa News: मंदिर से पीतल की घंटी चोरी, ग्रामीणों में चिंता पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।...