सहरसा, सितम्बर 23 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के ठड़िया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक भूसा घर से 40 लीटर देसी शराब बरामद की। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ठड़िया गांव निवासी कपिलेश्वर साह के पुत्र राहुल कुमार के भूसा घर में छापेमारी की गई। इस दौरान भूसा घर से 40 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दिनारा: गोईठा के ढेर से शराब बरामद, तस्कर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...