सहरसा, अक्टूबर 24 -- सहरसा में अवैध शराब की बरामदगी Saharsa News: सहरसा। सदर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। सदर थाना क्षेत्र में अंतर्गत रणखेत स्थित मुर्गा फार्म से करीब 157.92 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। यह कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान के निर्देश पर पुअनि संदीप कुमार राम के नेतृत्व में की गई। वहीं टीओपी एक प्रभारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 144 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन नामजद अभियुक्त बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज किया गया है। पुलिस गश्ती जब दोपहर लक्ष्मीनियां चौक पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन चालक ने गाड़ी तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर हटियागाछी रेलवे ढाला के पास सिल्वर रंग की हुंडई कार बीआर 1 जेड 0476 को खदेड़ कर पकड...