Saharsa News: भक्तिमय हुआ नवहट्टा, सजे पूजा पंडाल
सहरसा, सितम्बर 5 -- Saharsa News: नवहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है। विभिन्न गांवों और बाजारों में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया है। मेला समिति सदस्यों और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों से पूरे प्रखंड का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। एकाढ़ गांव स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर विशेष आयोजन किया जा रहा है। यहां सामूहिक नारदी भजन संध्या के साथ ग्रामीणों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। मुरादपुर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। देश के नामी कलाकारों द्वारा गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.