Saharsa News: बीईओ की जांच के दौरान में अनियमितताएं उजागर
सहरसा, अगस्त 15 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पतरघट प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बासाटोला विष्णुपुर में बीईओ की जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीओ ने प्रधान शिक्षक मनीष कुमार सहित छह शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। रिपोर्ट के अनुसार प्रधान शिक्षक मनीष कुमार ने शिक्षकोपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की थी। जांच के दौरान वे विद्यालय में बेंच पर सोते मिले। अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मनीषा, प्रवीण कुमार, बबीता कुमारी, प्रियंका प्रिया और गरिमा यादव एक जगह बैठकर मोबाइल देखने में व्यस्त थे। शिक्षक मिथुन कुमार मोबाइल पर बात कर रहे थे। जांच के दौरान विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला। छात्रोपस्थिति पंजी में भी छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। रिपोर्ट में प्रधान शिक्षक पर मनमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.