Saharsa News: बिरनी के डंक से मासूम बच्चे की मौत, हुआ हंगामा
सहरसा, अगस्त 29 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के गोबरगढ़ निवासी मो फिरोज के आठ वर्षीय पुत्र मो फरहान की शुक्रवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सदर विधायक ई आईपी गुप्ता, उप महापौर उमर हयात गुड्डू, धनिक लाल मुखिया, कुंदन यादव, मो. ताबिश सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। छत पर खेलते समय बिरनी ने काटा: मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार को फरहान अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान दर्जनों की संख्या में बिरनी ने उसे काट लिया। उसके हल्ला करने पर परिजन छत पर पहुंचे और उसके शरीर पर बैठे बिरनी को हटाने लगे। इस दौरान परिजनों को भी बिरनी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.