Saharsa News: बिजली चोरी में प्राथमिकी दर्ज
सहरसा, अगस्त 23 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज। विद्युत अवर प्रमंडल सिमरी बख्तियारपुर के एसडीओ रवि पासवान के आवेदन पर बसनही एवं सोनवर्षा थाने में विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप में चार प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिए गए आवेदन के अनुसार, सोनवर्षा थाना क्षेत्र के बरैठ पंचायत अंतर्गत अमृता गांव में दो एवं बड़सम एवं अतलखा में दो व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में विद्युत ऊर्जा चोरी का आरोप लगाया गया है। बसनही एवं सोनवर्षा थानाध्यक्ष विकास कुमार एवं नागमणि कुमार ने बताया विद्युत विभाग के आवेदन पर उक्त मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.