सहरसा, अगस्त 21 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में उमसभरी गर्मी के बीच बिजली की खपत अधिक बढ़ जाती है। बिजली लोड अचानक बढ़ने से केबल जलने की समस्या अधिक होती है। जिससे कई हिस्से में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है तो वही कई हिस्से में बिजली गुल और लौ वोल्टेज से की भी समस्या से दिक्कत हो रही है। लोड सेडिंग के कारण केबल अधिक जलती है। केबल जलने से अचानक बिजली काट दी जाती है। बिजली के कटने से आम लोग सहित व्यापारी को भी काफी परेशानी होती है। जानकारी अनुसार सहरसा और सिमरी बख्तियारपुर डिवीजन तहत पूरे जिले में बिजली आपूर्ति की जाती है।

बिजली आपूर्ति की स्थितिखासकर सहरसा डिवीजन तहत 24 फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। सहरसा डिवीजन तहत लगभग 70 मेगावाट इन दिनों बिजली की खपत हो रही है। जबकि शहर सहित नगर निगम में चार फीडर तहत ...