Saharsa News: बारात में भोजन लेकर लाठी चलने से चार बराती घायल
सहरसा, जुलाई 10 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित बलुआपार से महिषी प्रखंड के राजनपुर गई बारात में भोजन कराने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते सराती और बराती आमने - सामने आ गए तथा दोनों पक्षों के बीच लाठी - डंडे चलने लगे। इससे शादी समारोह में अफरा - तफरी और भगदड़ मच गई। मारपीट में बराती पक्ष के चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बलुआपार निवासी मो अनवर के पुत्र मो अब्दुल्ला उर्फ चांद की बारात राजनपुर निवासी मो जाविर के घर गई थी।निकाह और अन्य वैवाहिक रस्में शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद भोजन के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में मो आसिक, मो अब्बास, मो हसन और मो इरफान घायल हो गए। घायलों को अनुमंडलीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.