Saharsa News: बाबा कारू को चढ़ाया गया सैकड़ों क्विंटल दूध
सहरसा, अक्टूबर 17 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर शनिवार को महपुरा स्थित संत बाबा कारू खिरहर मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। परंपरा के अनुसार लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा का दुग्धाभिषेक कर परिवार, पशुओं और समाज के कल्याण की कामना की। मंदिर में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने बाबा को सैकड़ों क्विंटल दूध चढ़ाया। मान्यता है कि पशुओं और लोगों के कल्याण के लिए प्रसिद्ध संत बाबा कारू खिरहर के दरबार में महासप्तमी के दिन हाजिरी लगाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से महपुरा पहुंचे। भक्तों ने बाबा को दूध, झांप, लाठी, खड़ाऊ, अरवा चावल, मिठाई और फल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.