सहरसा, जुलाई 28 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने और आम लोगों की सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से समाहरणालय में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बाढ़ संभावित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आश्रय स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और भवनों की मरम्मत जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध करा दी जाएं, ताकि आपदा के समय प्रभावित लोगों को परेशानी नहीं हो...