Saharsa News: बाजारों में होती रही धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी
सहरसा, नवम्बर 7 -- Saharsa News: सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। धन-संपदा, सुख-समृद्धि, प्रकाश व दीपों का त्योहार दीपावली की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ शुरू हो गया। धनतेरस को लेकर बाजार में काफी रौनक व भीड़ रही। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को होने वाले धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने आभूषण के अलावा जरूरत के सामान की जमकर खरीदारी की। त्योहार में उमड़ी भीड़ के कारण शहर के बाजार देर शाम तक गुलजार रहे। महंगाई के बावजूद लोगों ने सोना-चांदी के जेवरातों सहित विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण व बर्तनों सहित अन्य सामग्री की खरीददारी की। धनतेरस को लेकर शनिवार की सुबह से ही बाजारों की रौनक शुरू हो गई। हालांकि दोपहर तक भीड़ भाड़ कम रही। लेकिन फिर धीरे-धीरे बाजार में भीड़ बढने लगी। खासकर शाम होते ही महिलाएं की सबसे अधिक भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.